परिहार: 480 बोतल नेपाली शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो ऑटो ज़ब्त
एसएसबी सहसराम कैंप के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 480 बोतल नेपाली शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में डुमरा थाना क्षेत्र के सुहई गांव निवासी मोहम्मद नसीम शेख, आजमगढ़ निवासी गुंजन कुमार, बोली गांव के गोविंद कुमार तथा रुनीसैदपुर के प्रेमनगर निवासी अशोक कुमार सिंह शामिल हैं। गुप्त सूचना पर सीमा स्तंभ 305/4 के पास नाका लगाकर दो ऑटो क