मुरैना नगर: वार्ड-15 में सफाईकर्मी से मारपीट पर नगर निगम भड़का, कोतवाली में अधिकारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी, आरोपी गिरफ्तार
मुरैना नगर निगम के वार्ड - 15 में सफाई कर्मचारी से मारपीट के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने लिखित आवेदन दिया।नगर निगम के स्वास्थ अधिकारी ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है और मामले की जांच जारी है।