फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऊंचा सिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। मुकदमा लिखकर जाने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।