फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के दौलतपुर करैना में धोखाधड़ी का विरोध करना व्यक्ति को पड़ा महंगा दबंगों ने जमकर पीटा
भुता थाना क्षेत्र के दौलतपुर करैना में धोखाधड़ी का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। दबंगों द्वारा व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।