मनोहरथाना: मनोहर थाना टंटोकरी बालाजी पर मिले नवजात शिशु के माता-पिता का 30 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग
टंटोकरी बालाजी रोड पर घाटी के समीप सोमवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग अज्ञात द्वारा जन्म से कुछ समय बाद का नवजात शिशु होने की सूचना मिली थी। मनोहर थाना सीएससी से झालावाड़ चिकित्सालय में भेजा गया जहां नवजात 7 दिनों तक डॉक्टर की निगरानी मे रहेगा।पुलिस द्वारा नवजात शिशु के माता-पिता की तलाश के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी व आंगनबाड़ी केंद्रों पर जानकारी ली ।