कसडोल: इंदिरा देवी गौरहा स्कूल कसडोल ने शिक्षा का गढ़ बनकर 10वीं-12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया, टॉपर्स ने बढ़ाया मान
इंदिरा देवी गौरहा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल ने गुणवत्ता शिक्षा का शानदार उदाहरण पेश किया है।