समस्तीपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बीच पटोरी उत्पाद थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में हलई थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के वार्ड संख्या 12 से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार कुल 938.113 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।