इटावा: जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार 3 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | Feb 6, 2025 जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। गुरुवार रात साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें राजीव कुमार निवासी विजयनगर आईटीआई सर्विस रोड पर ईको कार की टक्कर से घायल हो गए। प्रदीप निवासी गोपियापुराबिजोली के पास बाईकों की भिडंत में घायल हुए। इसी तरह सत्यप्रकाश निवासी इकदिल खंभे से टकराने से घायल हो गए। तीनों का इलाज जारी है