गांव रूपापुर में बच्चों को लेकर विवाद हो गया, जिसमें गांव के ही दबंग छोटे व हनीफ ने अपनी पड़ोस की ही महिला बुरादो पत्नी काले व आबिदा को लाठी डंडों से पीटा। जिससे दोनों महिलाओं के हाथ फ्रैक्चर हो गए है। महिलाओं ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।