मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 का खिताब जीतकर जमुई लौटीं लक्ष्मी भार्गव का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित ग्रैंड फिनाले में लक्ष्मी ने विजेता का ताज अपने नाम किया। अब वह 2027 में बोलीविया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। लक्ष्मी की इस उपलब्धि से जमुई का मान बढ़ा है।
#Jamui #LakshmiBhargava #JamuiNews #JamuiPride #BiharNews #MissIndia2026 #ApnaJamui #BiharPride
Barhat, Jamui | Sep 7, 2026