शिवपुरी नगर: शिवपुरी पुलिस का 'सायबर एक्शन': फ्रॉड के 5 लाख रुपये होल्ड करवाकर पीड़ित को लौटाए, पुलिस ने दी सतर्क रहने की सलाह
शिवपुरी साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए शिवम सिंघल के 5 लाख रुपए सुरक्षित वापस दिलाए हैं। शिवम सिंघल ने सोलर पैनल लगाने वाली एक कंपनी के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट किया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह कंपनी फर्जी है और पैसे ठग लिए गए हैं। पीड़ित ने इस बात की शिकायत तत्काल शिवपुरी साइबर सेल और एनसीआरपी पोर्टल (1930) पर दर्ज कराई।