Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

तिरंगे के रंग में रंगा सफीदों, रामकुमार गौतम के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Safidon, Jind | Aug 11, 2026

MORE NEWS

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा सफीदों, शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा सफीदों, शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

Safidon, Jind | Aug 11, 2026

सफीदों शिव भक्तों की सेवा में सबसे बड़ी सेवा कर रहे प्रधान प्रतिनिधि संजय बिट्टा

सफीदों शिव भक्तों की सेवा में सबसे बड़ी सेवा कर रहे प्रधान प्रतिनिधि संजय बिट्टा

Safidon, Jind | Aug 11, 2026

सफीदों में करंट हादसा: छत पर पानी निकालते समय स्वर्णकार झुलसा

तेज बारिश के बीच हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवोल्टेज लाइन से टकराया लोहे का सरिया

सफीदों। रेलवे रोड बाजार में सोमवार दोपहर तेज बारिश के बीच उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब छत पर जमा बारिश का पानी निकालने का प्रयास कर रहे एक स्वर्णकार का लोहे का सरिया दुकान के सामने से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली लाइन से जा टकराया। करंट की चपेट में आने से स्वर्णकार गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

घायल की पहचान 55 वर्षीय जोगिंद्र वर्मा निवासी आनंद कॉलोनी के रूप में हुई है। जोगिंद्र वर्मा रेलवे रोड पर ‘लक्ष्मी ज्वैलर्स’ के नाम से दुकान चलाते हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण उनकी दुकान की छत पर पानी जमा हो गया। पानी निकालने के लिए जोगिंद्र वर्मा छत पर पहुंचे और पाइप खोलने का प्रयास करने लगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले लकड़ी के डंडे की मदद से पाइप खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने लोहे का लंबा सरिया इस्तेमाल किया।

जैसे ही सरिया पाइप में डाला गया, उसका ऊपरी हिस्सा मुड़कर दुकान के सामने से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली लाइन से जा टकराया। लाइन से संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ। कुछ ही क्षण बाद दूसरा धमाका भी सुनाई दिया। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे।

दुकानदारों ने जोगिंद्र वर्मा को गंभीर रूप से झुलसी हालत में देखा। उन्होंने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए उन्हें तुरंत नीचे उतारा और रिक्शा की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर बिजली सप्लाई बंद की गई।

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। बताया जा रहा है कि हादसे में उनके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं।

हादसे के बाद रेलवे रोड बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना ने एक बार फिर हाईवोल्टेज बिजली लाइनों के आसपास बरती जाने वाली सावधानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सफीदों में करंट हादसा: छत पर पानी निकालते समय स्वर्णकार झुलसा तेज बारिश के बीच हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवोल्टेज लाइन से टकराया लोहे का सरिया सफीदों। रेलवे रोड बाजार में सोमवार दोपहर तेज बारिश के बीच उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब छत पर जमा बारिश का पानी निकालने का प्रयास कर रहे एक स्वर्णकार का लोहे का सरिया दुकान के सामने से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली लाइन से जा टकराया। करंट की चपेट में आने से स्वर्णकार गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घायल की पहचान 55 वर्षीय जोगिंद्र वर्मा निवासी आनंद कॉलोनी के रूप में हुई है। जोगिंद्र वर्मा रेलवे रोड पर ‘लक्ष्मी ज्वैलर्स’ के नाम से दुकान चलाते हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण उनकी दुकान की छत पर पानी जमा हो गया। पानी निकालने के लिए जोगिंद्र वर्मा छत पर पहुंचे और पाइप खोलने का प्रयास करने लगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले लकड़ी के डंडे की मदद से पाइप खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने लोहे का लंबा सरिया इस्तेमाल किया। जैसे ही सरिया पाइप में डाला गया, उसका ऊपरी हिस्सा मुड़कर दुकान के सामने से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली लाइन से जा टकराया। लाइन से संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ। कुछ ही क्षण बाद दूसरा धमाका भी सुनाई दिया। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे। दुकानदारों ने जोगिंद्र वर्मा को गंभीर रूप से झुलसी हालत में देखा। उन्होंने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए उन्हें तुरंत नीचे उतारा और रिक्शा की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर बिजली सप्लाई बंद की गई। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। बताया जा रहा है कि हादसे में उनके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसे के बाद रेलवे रोड बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना ने एक बार फिर हाईवोल्टेज बिजली लाइनों के आसपास बरती जाने वाली सावधानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Safidon, Jind | Aug 10, 2026