हंडिया: बुजुर्ग महिला समेत परिजनों को दौड़ाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
सरायममरेज थाना क्षेत्र के वारी गांव में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। दबंगों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला समेत उनके परिजनों को दौड़ाकर जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।