मंसूरचक: समसा में मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत कैबिनेट की बैठक, कई बिंदुओं पर चर्चा
मंसूरचक प्रखंड के समसा-1 पंचायत के मुखिया डां दिनेश कुमार राय के आवास स्थान समसा में पंचायत कैबिनेट की बैठक रविवार की दोपहर 03:00 बजे हुई. जिसकी अध्यक्षता मुखिया डां.दिनेश कुमार राय ने किया. कुल 15 वार्ड सदस्यों में से बारह वार्ड सदस्यों ने बैठक में भाग लिया. सभी सदस्यों ने इंदिरा आवास, जांब कार्ड से संबंधित फार्म लाभुकों से भरवा कर मुखिया के पास जमा किया.