चंदवारा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, विद्यार्थियों ने मातृ सम्मान के साथ हरियाली का संकल्प लिया
तिलैया डैम ग्रिज़ली विद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम सोमवार को 10 बजे आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर गुलमोहर के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।