ब्रह्मपुर: गायघाट गांव में आगजनी पीड़िता से मिले विधायक, सीओ को फोन कर नुकसान का जल्द आकलन करने के दिए निर्देश
ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट गांव में शुक्रवार सुबह हुई आगजनी की घटना के बाद रविवार को स्थानीय विधायक शंभूनाथ सिंह यादव पीड़ित महिला सीता देवी से मिलने उनके घर पहुंचे। सुबह करीब 9 बजे पहुंचे विधायक ने घटना की पूरी जानकारी ली और पीड़िता को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।