कामां: कामां क्षेत्र में जमीनी विवाद ने लिया दुखद मोड़, खूनी संघर्ष में घायल व्यक्ति की हुई मौत
कामां थाना क्षेत्र के मुरार गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष ने दुखद मोड़ ले लिया है। संघर्ष के दौरान गोली लगने से घायल हुए सोहन लाल की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोहन लाल गंभीर हालत में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गांव में पुलिस वाले तैनात है पुलिस जांच में जुटी हुई है। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।