बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के शारदा नहर के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ आरोपी ऑटो लिफ्टर राजेश पुत्र रामदीन निवासी ग्राम गुनाहट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी ।