उज्जैन शहर: इंदौर देवास रोड पर प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का संभागायुक्त व कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने इंदौर-देवास रोड पर प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पार्किंग व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो। योजना के तहत श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल पर ही स्वच्छ भोजन, पेयजल, आधुनिक टॉयलेट, महिलाओं के लिए अलग प्रतीक्षा कक