प्रतापगढ़: बिबियाकरनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से घरेलू सामान जलकर हुआ राख
प्रतापगढ़ जनपद के बिबियाकरनपुर निवासिनी फिरदोश बानों के आवासीय छप्पर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। हल्ला गुहार पर जुटे आस पास के लोगों द्वारा सबमर्सिबल पंप चलाकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आवासीय छप्पर और घर में पहुंची आग की लपटों से रजाई,गद्दा बिस्तर,चारपाई,बाल्टी, लकड़ी तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया।