गुमला: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, शव ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने मांगे ₹10 हजार
Gumla, Gumla | Apr 15, 2026 डुमरी प्रखंड अंतर्गत कादो झरिया गांव निवासी 20 वर्षीय मुनेश्वर कोरवा की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। इस घटना के बाद एंबुलेंस चालक द्वारा शव को गांव पहुंचाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार की दोपहर मुनेश्वर कोरवा मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था तभी अनियंत्रित होकर गिर गया।