गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में मौसी के लड़के के साथ भागी दो बच्चों की मां; लोगों ने प्रेमी को पकड़कर जमकर पीटा, 7 गिरफ्तार
थाने क्षेत्र से एक विवाहिता अपने मौसी के लड़के के साथ फरार हो गई,जो की उम्र में 5 वर्ष छोटा था। विवाहिता के भाई के द्वारा गुमशुदगी की दर्ज कराई थी। विवाहिता और प्रेमी की एमआईए थाने क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिस पर विवाहिता के परिजन उसे गोविंदगढ़ थाने क्षेत्र के गांव में उठा लाए और प्रेमी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस को पता लगा तो पुलिस मौके पर पहुंची।