अशोक नगर: सांस्कृतिक युवा उत्सव कार्यक्रम के संबंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई बैठक
संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 15 से 29 वर्ष आयु के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला/संभाग/राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिला अशोकनगर में युवा उत्सव का आयोजन 4 नम्बर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अशोकनगर में किया जायेगा।