पलिया: हॉस्टल से लापता दो छात्रों को सकुशल बरामद किया गया, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
थाना पलिया पुलिस ने गोल्डेन फ्लावर पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से बिना बताए लापता हुए दो छात्रों—अजीत सिंह (18) और हिमांशू राम (16)—को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 26 जुलाई को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की थी।