हमीरपुर: आज भारतीय मजदूर संघ की बैठक रोडवेज स्थित संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई।
मुख्यालय में आज भारतीय मजदूर संघ की बैठक रोडवेज स्थित संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं सम्भाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ आदरणीय श्रीकांत अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग प्रमुख धर्मनरेश उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार एवं कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के विषय में चर्चा की गई।