छतरपुर: विधायक ललिता यादव के जन्मदिन पर हिंदू जोड़ो संगठन ने किया तुलादान और फल वितरण
छतरपुर शहर की विधायक ललिता यादव के जन्मदिवस के अवसर पर 'हिंदू जोड़ो संगठन' द्वारा आज 22 अप्रैल दोपहर करीब 3:30 बजे विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। संगठन के तत्वाधान में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विधायक का जन्मोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय वृद्धाश्रम में सुंदरकांड पाठ के साथ हुई।