🚨 जबलपुर में बड़ी कार्रवाई: स्मार्ट सिटी अस्पताल सील
नरसिंहपुर के चर्चित हाइवा हत्याकांड के बाद जबलपुर स्थित स्मार्ट सिटी अस्पताल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त जांच में अस्पताल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर भवन को सील कर दिया गया।
जांच के दौरान अस्पताल में पंजीकृत डॉक्टर नहीं मिले, नर्सिंग स्टाफ की योग्यता पर भी सवाल उठे और अवैध फार्मेसी के संचालन सहित कई नियमों के उल्लंघन पाए गए। फायर एनओसी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों में भी कमियां मिलने की जानकारी सामने आई।
कार्रवाई के बाद अस्पताल में भर्ती 8 मरीजों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित शिफ्ट किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
📍 स्थान: जबलपुर, मध्य प्रदेश
💬 इस कार्रवाई पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
👉 ऐसी ही भरोसेमंद और स्थानीय खबरों के लिए -
📲 Follow करें — सच तक पत्रिका News
📲 Follow करें — @deepak_vishwakarma_8
---
#Jabalpur #Hospital #BreakingNews #SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89