चकिया पिपरा: मोतिहारी पुलिस ने पाक्सो एक्ट मामले में फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाए इश्तेहार
मोतीहारी पुलिस ने मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कांड संख्या 716/23 पाक्सो एक्ट मामले के अभियुक्त छोटे कुमार पिता बिंदेश्वरी प्रसाद साकिन गोढ़वा थाना मुफस्सिल के घर पर पुलिस ने इश्तेहार का विधिवत तामिला किया। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस के द्वारा उपस्थित लोगों के समक्ष डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा मंगलवार को 7:17 पर दी गई।