हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ टाउन के शेरगढ़ चौराहे के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे में एक युवक की मौत
टाउन क्षेत्र में शेरगढ़ चौराहे के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।