मधेपुरा: गौरीपुर में देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं
मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छापेमारी में आधा दर्जन आरोपियों को दबोचा गया। साथ ही आठ लड़कियों को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई 8 अप्रैल को हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने की। गुरुवार को ASP प्रवेंद्र भारती ने इसकी जानकारी दी।