माकड़ी: आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत माकड़ी में बौद्धिक संपदा अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत माकड़ी में मंगलवार को माकड़ी में छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें ई-वन ग्रुप के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कविश्वर और वैज्ञानिक डी ग्रुप डॉ. अमित दुबे द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकारों जैसे रजिस्ट्रेशन, कॉपीराइट, पेटेंट, डिजाइन, भौगोलिक संकेतक आदि विषय पर गहनता पूर्वक जानकारी दी गई।