महोबा: जेल में रक्षाबंधन: 200 बहनों ने भाइयों को राखी बांधी, खुशी के बीच छलका अपनों से दूरी का दर्द
Mahoba, Mahoba | Aug 29, 2026 रक्षाबंधन एक दिन बाद मनाने की परंपरा के तहत जिला जेल में भावुक तस्वीरें सामने आईं। करीब 200 बहनें जेल पहुंचीं और बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। सुरक्षा जांच और जेल मैनुअल के बीच बहनों को मुलाकात की अनुमति दी गई। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और जल्द रिहाई की कामना की। जेल में भाई को राखी बांधते समय खुशी के साथ अपनों से दूरी का दर्द भी साफ नजर आया।