चारामा से कांकेर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन जैसाकर्रा के पास अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा, लेकिन वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को भी चोट नहीं आई। तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ना दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।