नईसराय: नई सराय में फिर नरवाई में आग लगाने का मामला सामने आया, बड़ी घटना टली
शुक्रवार दोपहर 3 बजे नई सराय के डूंगासरा रोड़ पर तहसील के सामने आगजनी की बड़ी घटना घटित होने से बच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, कुछ लोगों का खेत में रखा भूसा जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तीन बजे खेत में खड़ी नरवाई में किसी ने आग लगा दीजो अन्य खेतों में फैल गई