चांदपुर: हीमपुर दीपा के गांव रोवटी में हुई सौरभ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
बिजनौर में 21 अप्रैल को हीमपुर दीपा के गांव रोवटी में विवाह समारोह में हुए विवाद के बाद तीन दबंगों ने सौरभ के घर में घुसकर गोली मार दी थी। जिसमें सौरभ की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना में पुलिस ने शनिवार शाम 5:00 बजे शामिल तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त दो बाईके और तमंचा बरामद किया है और तीनों को जेल भेज दिया है।