फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 साल से फरार वारंटी को दबोचा
एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत थाना दक्षिण पुलिस टीम ने थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में 10 साल से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त आसिफ उर्फ लंगड़ा पुत्र युसुफ खाँ को गुरूवार सुबह 11 बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया।