भीलवाड़ा: यूआईटी की ऑनलाइन लॉटरी के विरोध में कांग्रेस ने पीपा बजाकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
नगर विकास न्यास की 8 आवासीय योजनाओं में 3081 प्लॉट की ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। इसके विरोध में आज यूआईटी कार्यालय में कांग्रेस ने पीपा बजाकर प्रदर्शन किया। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक व पीसीसी मेंबर मनोज पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की