भीलवाड़ा: सोनी हॉस्पिटल में पौधों और ट्री गार्ड वितरण कार्यक्रम का हुआ आगाज, 1 लाख पौधे और 5 हजार ट्रीगार्ड होंगे वितरित
भीलवाड़ा को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से संगम उद्योग समूह द्वारा आज बुधवार को सोनी अस्पताल परिसर में प्रातः 9 बजे पौधा और ट्रीगार्ड वितरण अभियान शुरू किया।अभियान के तहत 1 लाख पौधे और 5 हजार ट्रीगार्ड वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने किया।