भीलवाड़ा: जवाहर नगर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा, महापौर का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
जवाहर नगर के गेट नंबर 24 के वाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से काफी परेशान है।आज बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे मूलभूत सुविधाओं से परेशान क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा,आक्रोशित क्षेत्र वासियों ने गेट नंबर 24 के बाहर प्रदर्शन कर महापौर राकेश पाठक का पुतला भी फूंका।इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने महापौर और स्थानीय पार्षद पर पानी रोकने का लगाया आरोप भी लगाया है।