पुवायां: मैथ पार्क में बच्चों ने खेल-खेल में गणित सीखी, पढ़ाई बनी रोचक और प्रभावी
पुवायां के ग्राम जेबा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने अब किताबों से नहीं, बल्कि अनुभव से गणित सीखना शुरू कर दिया है।विद्यालय के मैथ पार्क में खुले वातावरण के बीच बच्चों ने संख्याओं, माप और ज्यामितीय आकृतियों को खेल-खेल में समझा।विभिन्न गणितीय उपकरणों और गतिविधियों के माध्यम से गणित सिखायी।