महरौनी: महरौनी में आयोजित उर्स में आए कव्वालों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां, बड़ी संख्या में लोग हो रहे सम्मिलित
महरौनी में स्थानीय लोगों के सहयोग से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय और उर्स का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में बाहर से आए हुए क़व्वालों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी सम्मिलित हो रहे हैं।