रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र पुलिस को ऑपरेशन कनविक्शन के तहत मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट के तीन दोषियों को मिली दो-दो वर्ष की कैद
सोनभद्र पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। थाना पन्नूगंज में वर्ष 2023 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में अदालत ने तीन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। एएसजे और स्पेशल गैंगस्टर न्यायालय सोनभद्र ने लवकुश साकेत, केनुर बहेलिया और जानकी बाई को दो-दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई,प्रत्येक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगा।