बांसवाड़ा: गणपतपुरा में मारपीट के मामले में दर्ज हुआ केस
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणपतपुरा गांव मे मारपीट के मामले मे सदर थाने मामला दर्ज किया गया है। बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी भगु पिता रूपा निवासी गणपतपुरा ने रिपोर्ट देकर बताया की वह नहर पर स्नान कर रहा था, इस दौरान गांव के ही मंगु पिता कालीया द्वारा गाली -गलौज कर मारपीट की है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।