कटनी नगर: एनकेजे गाताखेड़ा: पत्नी से परेशान पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर मिला शव
एनकेजे थाना अंतर्गत गाताखेड़ा गाँव मे एक वृद्ध का शव गाँव शासकीय स्कूल के पीछे एक पेड़ पर आज शनिवार दोपहर 2 बजे लटका मिला। वृद्ध के परिजनों ने बताया अकाली चौधरी की दूसरी पत्नी उसे रहने और खर्च के लिए रुपये मांगती थी। जिससे अकाली परेशान रहता था। इसी के चलते उंसके द्वारा आत्महत्या की गई। सूचना पर एनकेजे पुलिस पहुँची और मृतक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाए।