नीमडीह: पितकी रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक से गिरकर एक युवा घायल
नीमडीह थाना क्षेत्र पितकी रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान नीमडीह के हेवेन गांव निवासी मालखान प्रमाणिक (22) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मालखान प्रमाणिक सिंहभूम कॉलेज चांडिल से वापस अपना गांव हेवेन लौट रहा था. पितकी रेलवे ओवरब्रिज के पास