धनौरा: गजरौला में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
शहर में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अमरोहा रेफर कर दिया।