चकरनगर: भरेह इलाके के जंगल में लगी भीषण आग, वन संपदा को हुआ भारी नुकसान
रात से चकरपुरा के बीहड़ में धंधक रही आग।वन संपदा को भारी नुकसान,दो बार रात में दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जंगल की आग का कोई पता नहीं चलता कहाँ से कहाँ पहुँच जाए। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे फायर स्टेशन प्रभारी सुभाष आर्य ने बताया रात में दो बार घटना स्थल पहुंचे।जंगल की आग है कहीं से कहीं पहुंचती है।फिलहाल आग पर पूर्णता काबू है।