लाडनूं: आवारा गोवंश ने किया मजदूर पर हमला, सांसी बस्ती की घटना
Ladnu, Nagaur | Apr 4, 2024 लाडनूं के सांसी बस्ती में आज सीवरेज का कार्य कर रहे एक मजदूर पर अचानक गोवंश ने हमला कर दिया। घटना में मजदूर राजीव लोदी घायल हो गया। साथी मजदूर उसको लाडनूं के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। जानकारी लगने के बाद अस्पताल में मजदूरों की भीड़ लग गई।