लहलादपुर: जनता बाजार पुलिस ने बोलेरो से 45 पेटी अंग्रेजी शराब किया बरामद , एक तस्कर गिरफ्तार बोलोरो जप्त
जनता बाजार थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर करीब 8:00 बजे की गई। छापेमारी में पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। जप्त शराब की कुल मात्रा लगभग 405 लीटर बताई गई है। मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि शराब लदे बोलेरो वाहन को जप्त कर लिया।