कुटुंबा: कुटुंबा में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, बाथरूम में मिला शव, मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घर के बाथरूम से उसका शव बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मायके पक्ष ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है।